जायसवाल मित्र सभा की ओर से सिविल लाइन्स स्थित मर्चेंट चैंबर हाॅल में पारिवारिक सदस्य मिलन एवं सामाजिक समागम प्रतिमा अलंकरण समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि मानव सेवा के साथ सामाजिक एवं राजनैतिक भागीदारी भी समय की आवश्यकता है। बनारस से आए विधायक रमेश जायसवाल ने शिक्षा और प्रतिस्पर्धा में समाज की अग्रणी भूमिका का उल्लेख किया। विधायक पंकज गुप्ता, सांसद रमेश अवस्थी ने सरकार की नीतियों को समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण बताया।