उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि 2019 से भी अच्छा होगा 2025 का महाकुंभ। देश ही नहीं विदेश से भी लोग यहां गंगा स्नान करने के लिए पहुंचेंगे यह एक बड़ा महाकुंभ पर्व है जिसको लेकर सरकार ने बहुत ही बेहतर तरीके से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रयागराज के महाकुंभ में करोड़ों की संख्या में लोग यहां पहुंचेंगे। वहीं, योगी सरकार के गैर हिंदुओं के प्रवेश के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने पल्ला झाड़ दिया।