फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का टोटा, यात्रियों को परेशानी

शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Feb 2026 11:39 PM IST

गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का टोटा है। चार में से दो हैंडपंप खराब होने से यात्रियों को पीने के पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है। बैठने के लिए बेंच भी क्षतिग्रस्त पड़ी है। प्लेटफार्म टूटा होने से यात्री आए दिन गिरकर चुटहिल होते रहते हैं। ऐसे में यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। गंगाघाट रेलवे स्टेशन परअमृत भारत रेल स्टेशन योजना के अंतर्गत कायाकल्प का काम हो रहा है। इसे पूरा होने में अभी काफी समय लगने की बात सामने आ रही है। ऐसे में यात्रियों की सुविधाओं को रेलवे अनदेखी कर रहा है। प्लेटफार्म नंबर-एक की मरम्मत करने के लिए उसका आधा भाग चार माह पहले तोड़ दिया गया था, जो जस का तस पड़ा है। इसकी वजह से अक्सर यात्री गिरकर चुटहिल होते रहते हैं। रेलवे स्टेशन में लगे चार हैंडपंप में से दो काफी दिन से खराब हैं, दो में बालू युक्त पानी आ रहा है। इसकी वजह से दूर-दूर से आए यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। उधर, स्टेशन अधीक्षक शकील ने बताया कि वह छुट्टी पर हैं। इन समस्याओं के बारे में उन्होंने आईओडब्लू को अवगत कराया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें