फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कानपुर देहात में जंगल में फंदे पर लटकता मिला मजदूर का शव

रूरा थाना क्षेत्र के हारामऊ बंजारन डेरा स्थित जंगल में गुरुवार शाम को एक युवक का शव फंदे पर मिला। किसानों द्वारा घटना की जानकारी गांव में देने पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। हारामऊ निवासी महेंद्र सिंह उर्फ कुच्चा 22 का शव गुरुवार शाम को जंगल की ओर गए किसानों ने शीशम के पेड़ में रस्सी के फंदे में देखा। अनहोनी की जानकारी पर मृतक की मां कुशमा देवी रोती बिखलतीं हुईं मौके पर पहुंच गईं। ग्राम प्रधान प्रीतम सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उताकर फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें