फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : निजीकरण के विरोध में केस्को मुख्यालय घेरा, जमकर नारेबाजी की

कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला इकाई ने निजीकरण के विरोध में केस्को मुख्यालय का घेराव कर बुधवार को जमकर नारेबाजी की। उन्होंने प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन केस्को एमडी के पीए टेक्निकल को सौंपा। माकपा के जिला सचिव उमाकांत विश्वकर्मा के नेतृत्व में लोग केस्को मुख्यालय पहुंचे। हाथों में केस्को के निजीकरण के खिलाफ नारे लिखी हुई तख्तियां थी। जिला सचिव ने आरोप लगाया कि सरकार बिजली व्यवस्था को प्राइवेट हाथों में सौंपने को आमादा है। इसका निजीकरण होगा तो आपूर्ति महंगी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली निजीकरण के उड़ीसा सरकार के अनुभव को याद रखना चाहिए। अशोक तिवारी, अनिल सिंह, जाफर आबिद, मो. रईस, नीलम तिवारी, हरिशंकर, अर्चना गुप्ता, रिंकी साहू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें