कानपुर में निराला नगर वार्ड के अंतर्गत रामाआसरे नगर बस्ती के रहवासी गंदगी से परेशान हैं। इससे आक्रोशित लोगों ने जमकर नाराजगी जाहिर की है। क्षेत्रीय पार्षद अनिल कुमार ने नगर निगम के अधिकारियों को कूड़े से पटी नहर दिखाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।