कानपुर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार सुबह जिलाधिकारी उर्सला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले और कई खामियां भी मिलीं। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।