फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: विश्व हिंदू परिषद् के रन फॉर हेल्थ में युवाओं ने लगाई दाैड़

विश्व हिंदू परिषद की इकाई बजरंग दल ने रविवार को रन फाॅर हेल्थ का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। कानपुर प्रांत के उत्तर जिले प्रखंडों में यह अभियान चलाया गया। लाजपत नगर प्रखंड के राम जानकी मंदिर से यह दाैड़ शुरू हुई। इससे पहले प्रभु श्रीराम और हनुमान जी का सभी ने दर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज से नशे को खत्म करने का है। मुख्य अतिथि राजेश गुप्ता ने कहा कि नशे के शिकार नाबालिगों को सुधारने का जिम्मा भी युवाओं को लेना पड़ेगा। विश्व हिन्दू परिषद के अनुराग दुबे ने कहा कि हिन्दू समाज को प्रभु राम की पूजा ही नहीं उनके आदर्शो को भी समझना और अपने जीवन में उतारना होगा। कहा कि जब भारत के सभी युवा स्वस्थ रहेंगे तब हमारा देश स्वस्थ रहेगा। कार्यक्रम में शिवम सिंह बजरंगी, प्रखंड अध्यक्ष ललित, युवराज, शीलू, नीमा त्रिपाठी, अनुराग दीवान, बलवान, किशन, अनुभव शुक्ला, हर्षित आशुमेंद्र, प्रशांत शुक्ला सहित अनेक लोग माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें