फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मोतीझील में मन की बात सुनने जुटे युवा और महिलाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 139वें संस्करण को सुनने के लिए रविवार को मोतीझील स्थित प्रमिला सभागार में भीड़ जुटी। युवाओं और महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री का संबोधन प्रसारित किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने संभाली। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू, प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी, राज्यसभा सदस्य प्रकाश पाल, मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी और कानपुर उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित समेत वरिष्ठ नेता पीछे की पंक्ति में बैठे। इसे कार्यकर्ता सम्मान और संगठनात्मक अनुशासन का संदेश माना गया। अनूप अवस्थी और अनुराग शर्मा ने बताया कि उत्तर जिले के 1283 बूथों पर भी कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। मौके पर राधा सैनी, अश्वनी गौतम, प्रमोद विश्वकर्मा और जन्मेजय सिंह मौजूद रहे। ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने बिठूर मंडल के ख्यौरा कटरी बूथ में मन की बात सुनी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें