फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भवानीपुर के जहरीले तालाब ने ली बेजुबानों की जान, भूजल हुआ दूषित

चौबेपुर ब्लॉक के भवानीपुर गांव में फैक्ट्री से निकलने वाले रासायनिक अपशिष्ट ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के पास बने तालाब में लगातार केमिकलयुक्त पानी छोड़े जाने से तालाब जहरीला हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दूषित पानी पीने से कई मवेशियों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार तालाब का पानी काला पड़ गया है और उससे तेज दुर्गंध आती है।तालाब के आसपास रहने वाले लोगों को त्वचा संबंधी समस्याओं और अन्य बीमारियों का खतरा बना हुआ है।किसानों का कहना है कि दूषित पानी खेतों तक पहुंचने से फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी कर रहा है,जिससे पूरे क्षेत्र का पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने तालाब की जांच कराकर केमिकल डिस्चार्ज पर तत्काल रोक लगाने और दूषित भूजल की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें