फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हाते का ताला तोड़कर तीन भैंस चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

महाराजपुर थाना क्षेत्र के नगरा गांव में बीती रात चोरों ने एक हाता से तीन भैंसें चुरा लीं। पीड़ित छोटे कुशवाहा ने बताया कि रात में भैंसों को चारा खिलाकर वह घर लौट गए थे। अगली सुबह जब वह हाता पहुंचे तो ताला टूटा मिला और अंदर जाकर देखा तो तीनों भैंसें गायब थीं। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित ने बताया कि चोर भैंसों की जंजीरें खोलकर ले गए है। चोरी हुई भैंसों की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सर्दियों में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं और पुलिस गश्त न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। इस वारदात से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें