बारासिरोही नई बस्ती में बीते 2 महीने से मुख्य सड़क के किनारे नगर निगम के सफाई कर्मी नाले से सिल्ट और कचरा निकाल कर इकट्ठा करके चले गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया तब से इस सिल्ट और कचरे को नगर निगम ने नहीं हटवाया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी भी हैं।