फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: काली मठिया महाकालेश्वर मंदिर में श्रीरामकथा शुरू, गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा

काली मठिया महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को बाबा महाकाल यज्ञ सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीरामकथा शुरू हुई। इससे पहले महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर गाजे-बाजे और जय श्रीराम के जयघोष के साथ शोभायात्रा निकाली। रामकृष्ण वेद विद्यापीठ एवं श्री नेत्रपाल वेद विद्यालय के 51 बटुकों के स्वस्तिवाचन से यात्रा शुरू हुई। कथा व्यास अभिषेक शुक्ल छह नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम सात बजे तक संगीतमय कथा सुनाएंगे। कार्यक्रम संयोजक ज्योतिषाचार्य नरेंद्र शास्त्री हैं। इस अवसर पर सुषमा द्विवेदी, रश्मि निगम, गीता निगम, वीरेंद्र मिश्रा, डॉ. संध्या ठाकुर, सुरभित द्विवेदी और सुभाष द्विवेदी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें