फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जयकारे लगाते हुए नाचते-झूमते निकली साईं पालकी पदयात्रा

शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Dec 2025 06:18 PM IST

श्री साईं भक्त मंडल की ओर से रविवार को रैना मार्केट से 28वीं मनोकामनापूर्ण साईं पालकी पदयात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें श्रद्धालु कंपकपाती ठंड के बावजूद नंगे पैर विभिन्न मार्गोें से होते हुए बिठूर स्थित साईं मंदिर पहुंचे। साईं पालकी पदयात्रा का पूजन जेपी सिसौदिया , राजेश अरोड़ा, इंद्रराज सिंह ने किया। इसके बाद फूलों से सजी पालकी को लेकर भक्त जयकारे लगाते हुए साईं बाबा के भजनों पर झूमते हुए निकले। पदयात्रा लक्ष्मण बाग कॉलोनी स्थित साईं ध्यान मंदिर से प्रारंभ हुई जो नवाबगंज चिड़ियाघर होते हुए मैनावती मार्ग, सिंहपुर से बिठूर स्थित साईं दरबार पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पालकी पदयात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। साथ ही भंडारे का प्रसाद भी लगातार वितरित किया गया। मंदिर पहुंच कर पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान नीरज गर्ग, संयोजक जितेंद्र जैन बबलू, प्रभात वर्मा, नीता वर्मा, अविनाश गुप्ता, वीके मिश्रा, संजय त्रिपाठी, आशा साहू, अनिल मिश्रा, विवेक मिश्रा, विजय आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें