चौबेपुर ब्लॉक के बिरतियान गांव में लाखों की लागत से बना आरआरसी सेंटर अपने उद्देश्य का मजाक उड़ा रहा है। यहां विभिन्न प्रकार के कूड़े को रखने के अलग ब्लॉक तो बने हुए हैं, लेकिन इन ब्लॉक में कूड़ा नही है। अधिकांश ब्लॉक खाली पड़े हुए है। गीला और सूखा कचरे ब्लॉक भी खाली है। बस कूड़े के नाम पर इसके परिसर में बेतरतीब फैला पड़ा हुआ है।