कानपुर के घाटमपुर कस्बे में करोड़ों की लागत से रोडवेज बस स्टॉप का नवीनीकरण होने के बावजूद यात्रियों की फजीहत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बस स्टॉप परिसर के भीतर यात्रियों के बैठने की कोई व्यवस्था न होने से लोग हाईवे और मुख्य सड़क पर ही खड़े होकर बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। वहीं सुरक्षा गार्ड न होने से रोडवेज बस चालक गाड़ियों को अंदर लाने के बजाय बाहर सड़क से ही सवारियां भरकर निकल जाते हैं। स्टॉप का खाली मैदान अब अवैध कार स्टैंड बन गया है, जहां लोग बेधड़क अपनी गाड़ियां पार्क कर रहे हैं।