फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: किदवई नगर व पराग डेयरी केस्को से रास्ता किया गया बंद

किदवई नगर थाने के सामने से गोशाला जाने वाले व पराग डेयरी केस्को दफ्तर के सामने से सोमवार को रास्ते को बंद कर दिया गया है। इस वजह से दीप टाॅकीज की तरफ जाने वाले रास्ते में वाहन सवार फंस-फंस कर निकाल रहे व जाम लग रहा। किदवई नगर थाने के सामने से गोशाला चौराहा की तरफ जाने वाला रास्ते में सीएम ग्रिड योजना के तहत काम चल रहा है। इस वजह से सड़क में थाने के सामने से बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। इस वजह से सड़क की दूसरी से यातायात निकल रहा है। स्कूल की छुट्टी होने व शाम को ड्यूटी से लौटने वाले वाहनों की भीड़ की वजह से जाम लग रहा है। इसी तरह निरालानगर स्थित डीसीपी साउथ दफ्तर से पराग डेयरी केस्को के सामने तक जलनिगम की ओर से सड़क बनाई जा रही है। इस वजह से सोमवार को केस्को के सामने से बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया है। वाहन सवार पीपीएम अस्पताल वाली रोड से उल्टी दिशा में होकर डीसीपी साउथ दफ्तर के सामने से दीप टॉकीज चौराहा तक पहुंच रहे हैं। इसके चलते दोपहर में जाम की स्थिति बन गई। रास्ता बंद होने की वजह से केस्को के पास ही निरालानगर सब्जी मंडी चौराहा पर भी जाम लग रहा। जलनिगम के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि पानी की लाइन बिछाने के चलते सड़क को खोदा गया था। अब इसे बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें