कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव के पास सोमवार देर रात पुलिस की 'बिच्छू गैंग' के सरगना और हिस्ट्रीशीटर गौरव जैन के साथ मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरव पर कुछ दिन पहले लाल बंगला क्षेत्र में एक युवक को पीटकर अधमरा करने का आरोप है।