फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सड़क किनारे गोबर के ढेर और गड़े खूंटे बने आफत, राहगीर परेशान

कानपुर के जिठरौली से पतारा को जाने वाली स्थानीय मुख्य सड़क इन दिनों अव्यवस्था का शिकार बनी हुई है। सड़क की पटरियों पर जगह-जगह गोबर के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं, वहीं कई स्थानों पर खूंटे गाड़कर छोटी गाड़ियों को बेतरतीब तरीके से खड़ा किया जा रहा है। इस दोहरी समस्या के कारण पैदल चलना भी दूभर हो गया है। गोबर के ढेरों से उठती बदबू से आसपास का माहौल खराब हो रहा है और संक्रमण का खतरा बना हुआ है। वहीं सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति पैदा हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें