शहीद पार्क के आगे और सर्किट हाउस के सामने की सड़क पूरी तरह से टूटी पड़ी हुई है। बुधवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आने से पहले कई सड़क बन गई, लेकिन पार्क के सामने की सड़क की टूटी पड़ी रही। इस पर जिम्मेदारों की नजर भी नहीं गई। कार्यक्रम स्थल में सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद थी। इस दौरान कार्यकर्ता सुमित तिवारी, उत्कर्ष, राहुल समेत कई लोगों के बाइक में रखे हेलमेट चोरी हो गए। जबकि कई लोगों की कारों के पहिए भी पंचर किए गए।