चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवा में सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार स्कूटी से जा रहे बदमाश को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान लाल बंगला निवासी गौरव जैन के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल गौरव जैन को तत्काल काशीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई।