फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीएसजेएमयू में दोपहिया वाहन चालकों के लिए ‘नो हेलमेट, नो एंट्री’ हुआ लागू

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिसर में ‘नो हेलमेट, नो एंट्री’ अभियान को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कुलसचिव कार्यालय की ओर से निर्देश जारी हो गया है। सामवार से विश्वविद्यालय आने वाले सभी दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना होगा। यह नियम शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों और छात्र-छात्राओं के साथ परिसर में प्रवेश करने वाले सभी दोपहिया वाहन चालकों पर लागू होगा। बिना हेलमेट के परिसर में प्रवेश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह निर्णय उत्तर प्रदेश शासन और मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि सड़क सुरक्षा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। ‘नो हेलमेट, नो एंट्री’ अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें