कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत डिफेंस कॉलोनी में नगर निगम की बड़ी लाचारी और नाकामी सामने आई है। सड़क पर बने एक गहरे और खतरनाक गड्ढे को ठीक कराने के बजाय उसके ऊपर पुलिस की बैरिकेडिंग लगाकर महज खानापूर्ति कर दी गई है। इस गंभीर प्रशासनिक लापरवाही के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी है।