फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एमपी के सीएम कैबिनेट मंत्री की बेटी की शादी में हुए शामिल

बिठूर में आयोजित कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी की राशी की शादी में शामिल होने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। सीएसए में बने हैलीपैड पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद रमेश अवस्थी सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से कहा कि मध्यप्रदेश के दतिया जिले की भांडरे सीट से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने महिलाओं गंदी बात की है। इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। विधायक को कांग्रेस से बाहर करना चाहिए। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का काफिला भी सीएसए पहुंचा। इसके बाद मोहन सिंह मेहरबान सिंह पुरवा सिंह पुरवा स्थित पूर्व सांसद सुखराम सिंह के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने चौधरी हरमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। बाद में पूर्व सांसद, उनके बेटे मोहित व परिवार के साथ बैठकर खाना खाया। 15 मिनट रुकने के बाद वह चले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें