कानपुर। भीतरगांव क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से गांवों में फॉगिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। चिकित्साधीक्षक डॉ. मनीष तिवारी ने बताया कि तिवारीपुर गांव में गुरुवार देर शाम स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने मशीन के माध्यम से सघन फॉगिंग कराई। इस दौरान गांव की गलियों, नालियों और मुख्य मार्गों पर विशेष रूप से दवा का छिड़काव किया गया, ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके।