कानपुर के मोतीझील लॉन में चर्म निर्यात परिषद क्षेत्रीय की ओर से चार दिवसीय 'कानपुर लेदर मेला' का आगाज 30 अक्तूबर से होने जा रहा है। दो नवंबर तक चलने वाले इस मेले में शहर की करीब 50 प्रमुख लेदर एक्सपोर्ट इकाइयां अपने स्टाल लगाएंगी। परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यादवेंद्र सचान के अनुसार, इस बार मेले की अवधि बढ़ाकर चार दिन कर दी गई है, जहां स्थानीय नागरिक अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले निर्यात गुणवत्ता के जूते, पर्स, बैग और जैकेट जैसे उत्पाद विशेष छूट पर खरीद सकेंगे।