केशव पुरम ब्रह्मनगर चौराहे की ओर जाने वाली सड़क स्थित पार्क लोगों के लिए मुसीबत का कारण बना हुआ है। पार्क को कूड़ा घर बना दिया गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि अनेकों बार संबंधित विभाग व पार्षद को सूचना देने के बाद भी कोई निस्तारण नहीं हो रहा है।