फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: करवाचौथ उत्सव का आयोजन, चौथ की परंपराओं को किया साझा

पहल सेवा संस्थान की ओर से साकेतनगर स्थित होटल में करवाचौथ उत्सव आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं ने सीधा पल्ला साड़ी, सिंदूर, गजरा, चूड़ियां, मेहंदी, चुनरी और नथ धारण कर भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इस दौरान फोटोशूट कराया गया और करवाचौथ से जुड़ी परंपराओं की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान की अध्यक्ष सुरभि द्विवेदी और सचिव सुपर्णा मिश्रा ने किया। मौके पर उपाध्यक्ष गौरी गुप्ता, शिंकी जायसवाल, मीना मिश्रा, मोहिनी गुप्ता, रश्मि कक्कड़, उमा, रूपा शर्मा, सुनीति निगम, ऊषा तिवारी और संगीता श्रीवास्तव मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें