कानपुर में चकेरी के श्याम नगर स्थित 37वीं वाहिनी पीएसी के अंदर सीढ़ी लगाकर बिजली का तार जोड़ते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक पीएसी जवान और एक स्वीपर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तुरंत कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।