कानपुर के मंधना में पत्नी के साथ चल रहे विवाद के मामले में कोर्ट से तारीख लेकर लौट रहे पति ने पत्नी और ससुरालवालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति अकरम ने मंधना चौकी में तहरीर देकर पुलिस से शिकायत की है। अकरम के मुताबिक, पत्नी के साथ विवाद का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। वह मुकदमे की तारीख पर कोर्ट गया था। आरोप है कि वहां से घर वापस लौटते समय मंधना में उसके साथ पत्नी और ससुरालवालों ने मारपीट की ।घटना के बाद उसने मंधना चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।