फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर सिद्धनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

सावन माह के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के शुभ अवसर पर जाजमऊ स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने लंबी कतारों में लगकर बाबा के दर्शन किए और दूध, पुष्प व जल से शिवलिंग का अभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के सोमवार और नाग पंचमी के संयोग के चलते मंदिर में विशेष आस्था देखने को मिली। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में व्यवस्थाएं की गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें