कल्याणपुर ब्लॉक के अंतर्गत बैकुंठपुर गांव को जाने वाली सड़क के किनारे सरकारी ग्राम समाज की जमीन पर करीब 1000 वर्ग गज के इलाके में कूड़ा फैला पड़ा हुआ है।बैकुंठपुर गांव में रहने वाले ग्रामीणों ने बताया गंगा बैराज हाईवे पर बने जितने भी गेस्ट हाउस हैं। वे सभी अपने गेस्ट हाउस का वेस्टेज इसी ग्राम समाज की जमीन पर फेंक जाते हैं।