कानपुर के काकादेव क्षेत्र के नवीन नगर में स्थित हार्मोनी और पर्व पुंज अपार्टमेंट के बीच बने बृजमोहन चाचरा के मकान में भी चारों तरफ बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। लगातार सामने आ रहे इन मामलों के बाद इलाके के लोगों में भारी डर और प्रशासन के प्रति नाराजगी का माहौल है।