बिठूर महोत्सव के अंतिम दिन बॉलीवुड गायक गोपाल एम तिवारी जैसे ही मंच पर "सैयारा तू तो बदला नहीं मौसम जरा सा रूठा हुआ है" गाते हुए आए बिठूर महोत्सव देखने आए दर्शकों में जोश भर गया और वे अपनी कुर्सियों पर खड़े होकर नाचने लगे।इसके बाद गोपाल एम तिवारी ने "एक हसीना थी एक दीवाना था,ये दिल दीवाना है ये दिल,खामोशियां तेरी मेरी, जैसे गीत गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।