कुरसौली नहर पुल से टिकरा जाने वाली सड़क किनारे कई जगह पुराने बिजली के पोल ठीक सड़क पर तक यमराज बने पड़े हुए है। बिजली विभाग ने नए बिजली के पोल लगा पुराने पोल उखाड़ दिए लेकिन पुराने पोल्स को सड़क के किनारे पर ही रखवा दिया। करीब एक दर्जन पोल्स का कुछ हिस्सा तो सड़क पर तक रखा है। गुजरने वाले राहगीरो के वाहनों का इन पोल्स से टकराने के खतरा बना हुआ है।