एल्डिको नानकारी नहर पुल मार्ग बरसात में पूरी तरह से टूट चुका है। बता दें कि रोजाना इसी मार्ग से करीब 2000 लोग आवागमन करते हैं। सड़क पर गहरे गड्ढे बरसाती पानी से भरे हैं। वाहन चालक पानी भरा होने की वजह गड्डो का अंदाजा नही लगा पाते हैं और वाहन समेत गड्ढों में लड़खड़ा जाते हैं।