कानपुर के घाटमपुर में पतारा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड पर रविवार को एक स्कूल के सामने बैक हो रही कार की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक और कार को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।