नरवल तहसील के कस्बा सरसौल स्थित सूर्या मैरिज लॉन में शुक्रवार को भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा जिला स्तरीय श्री दुर्गा चालीसा अखंड पाठ कार्यक्रम की शुरुआत हुई जहां श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिलाध्यक्ष अनूप बाजपेई ने बताया कि कार्यक्रम का समापन शनिवार को होगा और इस अवसर पर संगठन के केंद्रीय महासचिव सौरभ द्विवेदी का आगमन होगा। समापन बेला पर महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और उल्लास और भी प्रबल होगा। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने समाज सुधार का संदेश दिया।