कानपुर के रामादेवीपुरम इलाके में साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाईकर्मी समय पर नालियों की सफाई नहीं करते, जिससे नालियां कूड़े और सिल्ट से भरकर बजबजाने लगी हैं। हालात ऐसे हैं कि नालियों का गंदा पानी बहकर इंटरलॉकिंग सड़क पर फैल गया है। मजबूरी में लोगों को इसी सीवर के पानी के बीच से होकर आना-जाना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बदबू और फिसलन के कारण बीमारी और हादसों का खतरा बढ़ गया है, लेकिन नगर निगम कानपुर की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।