मंधना टिकरा मार्ग से कुरसौली गांव को अंदर आने वाली सीसी सड़क के किनारे बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से बिजली की केबल जमीन से मात्र 4 फीट की ऊंचाई पर झूल रही है। केबल को दोनों पोल के बीच इतना ढीला बांधा गया है की गुजर रहे राहगीर और पाशु इसकी चपेट में आ सकते हैं और बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं। बस्ती निवासी रीता ने बताया कई बार शिकायत के बावजूद केबल को ठीक नहीं किया गया।