अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा संपन्न होने के बाद रविवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परीक्षा देकर अपने गृह जनपदों और अन्य शहरों के लिए लौटने वाले अभ्यर्थियों की वजह से प्लेटफॉर्मों और ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं बची। ट्रेन के डिब्बों में चढ़ने के लिए परीक्षार्थियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और जद्दोजहद देखने को मिली, जिससे यात्रियों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।