एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पीके शास्त्री ने शनिवार को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले कैडेट्स और एनसीसी अधिकारियों को सम्मानित किया। कैडेट्स को प्रशंसा पत्र, मेडल दिया गया। यहां से कैडेट सौरभ मिश्र, अदिति दास, मोहम्मद रेहान, योगेंद्र, विशाल कश्यप, रुचि यादव और जयंती गुप्ता शामिल हुई थीं। इसके अतिरिक्त, फ्लैग एरिया प्रतियोगिता में पूरे भारत में उत्तर प्रदेश को द्वितीय स्थान दिलाने वाली टीम के प्रशिक्षक, सेकेंड ऑफिसर नीतू गौड़ को विशेष प्रशंसा पत्र दिया गया।