मंधना से अलीगढ़ हाईवे निर्माण के तहत हाईवे किनारे बसे गांवों को जाने वाली सड़कों पर एनएचआई ने रैंप बनवाए थे। लेकिन घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल होने के चलते यह रैंप पूरी तरीके से टूट चुके हैं। नारामऊ कस्बे के पास जहां रैंप बना है वहां सड़क पूरी तरह से गड्डों में तब्दील हो चुकी है। ऐसे में आवागमन करने में वाहन चालकों और पैदल निकलने वालों को भी काफी दिक्कतें हो रही हैं।