कानपुर के परिषदीय स्कूलों में मिड-डे मील के तहत मिलने वाले दूध के वितरण में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। प्राइमरी के छात्र को 150 मिली और जूनियर के छात्र को 200 मिली दूध देने का मानक है, लेकिन जांच के दौरान कई स्कूलों में बच्चों को दूध नहीं मिला या मानक से बहुत कम दूध परोसा गया, जिस पर बीएसए ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।