कानपुर भीतरगांव क्षेत्र में गेहूं की फसल में बालियां निकलने के साथ ही काले भुनगों का प्रकोप बढ़ गया है। खेतों में कीटों की भरमार से बालियों का रस चूसा जा रहा है, जिससे फसल सूखने लगी है। नुकसान से बचने के लिए किसान प्रभावित खेतों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर फसल बचाने में जुटे हैं।