फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बीजेपी पार्षद के भतीजे पर कार से दरवाजा तोड़कर जानलेवा हमला करने का आरोप

चकेरी थाना क्षेत्र के दहेली सुजानपुर में मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने से इनकार करने पर बीजेपी पार्षद के भतीजे पर दबंगई और जानलेवा हमले का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने कार से उसके घर का दरवाजा तोड़ दिया और फिर उस पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार से दरवाजा तोड़ने और हंगामे की घटना दिखाई दे रही है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रसूख के चलते स्थानीय पुलिस उनकी शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब वह प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहुंचे तो दरोगा ने “हत्या का इरादा” शब्द हटाने की बात कही। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही गई। मामले में पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें