चमनगंज के हुमायूंबाग निवासी अफरोज खान ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह वह बाइक से गज्जूपुरवा से हड्डी मिल काम से जा रहे थे। शीतला बाजार रोड से अंडरपास के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। वहीं, पकड़े जाने के डर से भागने के चक्कर में बाइक ट्रैक्टर के अगले हिस्से में जा फंसी। सड़क पर गिरने से अफरोज मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर कब्जे में ले चालक का पता किया जा रहा है।