फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष ने परिवार संग सिद्धनाथ मंदिर में बाबा के किये दर्शन

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपने बेटे करन महाना, पौत्र अनंजय महाना व पौत्री जानवी महाना के साथ साल 2025 के आख़िरी दिन सिद्धनाथ मंदिर बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। सतीश महाना ने कहा कि बाबा की कृपा आदिकाल से है। श्रष्टि बनने से पहले और आज भी बाबा की दया है। एक नई परंपरा के साथ समाज आगे बढ़ रहा है। आने वाला कैलेंडर सबके लिए शुभ हो, कुशल, वैभव और संभ्रद्धशाली हो। 2025 में हम और हमारा समाज प्रगति की ओर बढ़ा है। साथ ही 2026 सभी ले लिए कल्याणकारी हो। साथ ही बाबा की आरती भी की। इस दौरान मंदिर में सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें