दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा आयोजित एक सेवा कार्यक्रम में 100 से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल और जैकेट प्रदान किए गए। सेवा की इस पहल के तहत लोगों को चाय और प्रसाद भी वितरित किया गया। संस्था ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कड़ाके की ठंड में गरीबों को राहत पहुँचाने का प्रयास किया है।