फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में खून से लथपथ युवक का शव निर्माणाधीन मकान में मिला

कानपुर देहात में राजपुर थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर निवासी सुमित कटियार (35) पुत्र बच्चीलाल कानपुर में सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। वर्तमान में वह सिकंदरा थाना के रसधान में मकान बनवा रहे थे। शुक्रवार तड़के निर्माणाधीन मकान में उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। गर्दन में घाव मौजूद थे। जानकारी पर पहुंचे परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें